ताजनगरी में मिले आठ कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 777 लोगों को घर में पृथक रखा जा रहा है। इनके तौलिया, कपड़े व बाथरूम तक अलग हैं। 14 दिनों के लिए घरों में एकांतवास (कोरेंटाइन) हुए इन लोगों पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मचारियों की निगरानी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रदेश में वायरस का संचरण अभी दूसरी स्टेज में हैं, इसका व्यापक संचरण रोकने के लिए सूबे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों को एकांतवास (कोरेंटाइन) किया है। इनकी संख्या 777 है।
कोरोना : आगरा में आठ मरीजों के संपर्क में आए थे 777 लोग